मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 May 2024

मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी


 

मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी

नर्मदापुरम। कलेक्‍टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार एवं प्राप्त शिकायत के आधार पर आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने विभिन्न परिसरों का निरीक्षण किया। श्री खाटू श्याम किराना एवं जनरल स्टोर मालवीयगंज इटारसी पर कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गई। 

बेस्ट बिफोर निकली हुई खाद्य सामग्री का विक्रय बिना वैध पंजीयन के होना पाया गया। उक्त अनियमितताओं के चलते इस दुकान को बंद कराया गया और खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की गई।

  खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियेवार ने बताया कि इसके अतिरिक्त बसंत बेकरी फ्रूट मार्केट इटारसी पर शिकायत के आधार पर पनीर का नमूना जांच हेतु लिया गया। नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here