खुले में मांस मछली के विक्रय को रोकने के संबंध में मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनान्तर्गत संचालित की गई
सहायक संचालक मत्स्योद्योग वीरेन्द्र चौहान ने बताया है कि जिले में 08 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए राशि आवंटित
नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में 04, इटारसी में 03, पिपरिया में 01 स्मार्ट फिश पार्लर की जा रही स्थापना
नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार खुले में मांस मछली के विक्रय को रोकने के संबंध में मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनान्तर्गत संचालित की गई है।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग नर्मदापुरम वीरेन्द्र चौहान ने बताया है कि जिले में 8 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए राशि आवंटित कर दी गई है। फिश पार्लर में ताजी / हाइजेनिक मछली क्रय-विक्रय केन्द्र बनाने के लिए नर्मदापुरम जिले में 08 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना की जानी है। जिसके लिए मत्स्य पालन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में 04, इटारसी में 03, पिपरिया में 01 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए राशि का आवंटन किया जा चुका है।
नगर पालिका परिषद इटारसी में बनाए जा रहे तीन स्मार्ट फिश पार्लर का निरीक्षण सहायक संचालक वीरेन्द्र चौहान, मत्स्य विभाग में पदस्थ यंत्री आर०एस० श्रीवास्तव तथा नगरपालिका परिषद इटारसी के अधिकारी द्वारा किया गया। संयुक्त रूप से निरीक्षण के दौरान स्मार्ट फिश पार्लर बनाने वाले ठेकेदार को निर्माण कार्य के संबंध में शासन के निर्देशानुसार निर्देशित किया गया और शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
No comments:
Post a Comment