नमामी गंगे अभियान : जल स्त्रोंतों तथा नदी तालाबों, कुंआ, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 16 जून तक विशेष अभियान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 7 June 2024

नमामी गंगे अभियान : जल स्त्रोंतों तथा नदी तालाबों, कुंआ, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 16 जून तक विशेष अभियान


 


नमामी गंगे अभियान : जल स्त्रोंतों तथा नदी तालाबों, कुंआ, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के

संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 16 जून तक विशेष अभियान


नर्मदापुरम। नमामी गंगे अभियान अंतर्गत प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में जल स्त्रोंतों तथा नदी तालाबों, कुंआ, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 16 जून तक विशेष अभियान के संचालन बाबत् नगरीय क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली नर्मदा नदी एवं तालाब एवं जल संरचनाओं के पुर्नजीवीकरण / संरक्षण का विशेष अभियान चलाये जाने हेतु जारी दिशा निर्देशों के अधीन नगरीय क्षेत्र नर्मदापुरम् में निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 

मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी नर्मदापुरम हिमेश्‍वरी पटले ने बताया है कि नगरीय निकाय नर्मदापुरम अंतर्गत 8 जून को प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक सेठानी घाट से कोरीघाट तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह से 9 जून को सांय 4 बजे से 6 बजे तक सेठानी घाट पर कलश यात्रा, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 11 जून को प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक फेफरताल तालाब में साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। 

16 जून को सांय 7 बजे सेठानी घाट पर कार्यक्रम का समापन होगा। मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी ने बताया है कि 10 से 16 जून तक नगरीय क्षेत्र के समस्‍त कुंओ की साफ-सफाई,जल संरचनाओं के आसपास अतिक्रमण हटाने, जीर्णोद्धार, पुताई, सुरक्षा के लिए जाली लगाने आदि का कार्य वृहद स्‍तर पर किया जाएगा। इसके लिए मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी ने विभिन्‍न कर्मचारियों की डयूटी लगाई है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



No comments:

Post a Comment

आबकारी विभाग द्वारा शहर में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी 22000 अनुमानित कीमत की अवैध शराब जप्त

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ आबकारी विभाग द्वारा शहर में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी 22000 अनुमानित कीमत की अवैध शराब जप्त नर्मदा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here