4.65 करोड़ से बन कर तैयार हो रहा नाला आनंद नगर, पीली खंती, मीनाक्षी चौक वासियों को मिली राहत नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम के बढ़ते कदम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 30 June 2024

4.65 करोड़ से बन कर तैयार हो रहा नाला आनंद नगर, पीली खंती, मीनाक्षी चौक वासियों को मिली राहत नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम के बढ़ते कदम



 4.65 करोड़ से बन कर तैयार हो रहा नाला

आनंद नगर, पीली खंती, मीनाक्षी चौक वासियों को मिली राहत

नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम के बढ़ते कदम 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में लगातार नगर विकास के नए सोपान गढ़े जा रहे हैं। वार्ड 28 एवं वार्ड 17 में आनंद नगर, पीली खंती, मीनाक्षी चौक के निवासियों की वर्षों पुरानी समस्या समाधान हो गया है। वार्ड 28 की पार्षद कंचन सेट्टी चौकसे के वार्ड 28 में एवं वार्ड 17  में 4.65 करोड़ की लागत से नाला बन कर तैयार हो रहा है। जिससे उक्त क्षेत्र के वासियों जल भराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। उक्त वार्डों के अलावा और अन्य वार्डों की समस्या का समाधान हो जाएगा। 

इससे पूर्व उक्त नाला नहीं बनने के कारण आनंद नगरनिवासियों, पीली खंती, मीनाक्षी चौक और वनविभाग की बांस डिपो के पास नाले का पानी बारिश के दिनों में ओवर होता था जिसके कारण नाले का पानी लोगों के घरों में घुस जाता था। अब इस समस्या से वहां के स्थानीय लोगों का समाधान हो जाएगा। 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि हमारी परिषद सबका साथ सबका विकास पर आधारित कार्य कर रही है। नाले का निर्माण पूर्णता की ओर है। इस नाले के निर्माण से नगर के  नागरिक को फायदा होगा। निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण और समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

मनोज सोनी एडिटर-इन-चीफ

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here