जिले में ग्रीष्म कालीन मूंग एवं उडद के उपार्जन के लिए 73 उपार्जन केन्द्र स्‍थापित कलेक्‍टर सोनिया मीना ने तदाशय के निर्देश उप संचालक कृषि जे.आर हेडाउ को दिए कि निर्धारित समयावधि में किसान भाईयों से उपार्जन का कार्य कराया जाए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 27 June 2024

जिले में ग्रीष्म कालीन मूंग एवं उडद के उपार्जन के लिए 73 उपार्जन केन्द्र स्‍थापित कलेक्‍टर सोनिया मीना ने तदाशय के निर्देश उप संचालक कृषि जे.आर हेडाउ को दिए कि निर्धारित समयावधि में किसान भाईयों से उपार्जन का कार्य कराया जाए


 


जिले में ग्रीष्म कालीन मूंग एवं उडद के उपार्जन के लिए 73 उपार्जन केन्द्र स्‍थापित

कलेक्‍टर सोनिया मीना ने तदाशय के निर्देश उप संचालक कृषि जे.आर हेडाउ को दिए कि निर्धारित समयावधि में किसान भाईयों से उपार्जन का कार्य कराया जाए


नर्मदापुरम। म.प्र.शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्म कालीन मूंग एवं उडद का वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) में समस्त पात्र कृषकों से एफ.ए.क्यू. मापदंड अनुरूप उपार्जन कार्य हेतु जिला प्रबंधक म.प्र. स्टेट वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन नर्मदापुरम से प्राप्त प्राथमिकता क्रम सूची मे वर्णित संयुक्त भागीदारी गोदामों का जिला स्तरीय उपार्जन समिति से अनुमोदन तथा खंड स्तरीय उपार्जन समिति से भौतिक सत्यापन उपरांत 73 उपार्जन केन्द्र निर्धारित किए गए है।

 उपार्जन संस्था का यह दायित्व होगा कि उपार्जन के पूर्व जांच कर पंचनामा तैयार किया जाए कि उपार्जन हेतु चयनित गोदाम में क्या-क्या भंडारित है एवं उसमें पूर्व से मूंग स्कंध का भण्डारण न हो सुनिश्चित करते हुए तदाशय का पंचनामा एवं फोटोग्राफ लेकर एस.डब्ल्यू.सी. एवं जिला अधिकारियों को प्रस्तुत किया जाए। उक्त गोदाम में स्थापना कि उक्त उपार्जन नीति मे जारी दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए निर्धारित तिथि 24 जून 2024 से 31 जुलाई 2024 तक उपार्जन कार्य सुनिश्चित कराया जाए।

       कलेक्‍टर सोनिया मीना ने तदाशय के निर्देश उप संचालक कृषि जे.आर हेडाउ को दिए साथ ही बैठक कि निर्धारित समयावधि में किसान भाईयों से उपार्जन का कार्य कराया जाए। बताया गया कि समर्थन मूल्य पर ग्रीष्म कालीन मूंग एवं उडद का वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) में समस्त पात्र कृषकों से एफ.ए.क्यू. मापदंड अनुरूप उपार्जन कार्य हेतु तहसील नर्मदापुरम अंतर्गत रैसलपुर में, सिवनीमालवा तहसील अंतर्गत ग्राम दमाडिया में 4, मज्‍काखेड़ी, शिवपुर में 2, भिलाडि़या, ग्राम चौतलाय में 2, ग्राम थुआ, भरलाय, चतरखेड़ा, ग्राम बनाड़ा में 2, ग्राम गाडरिया, भमेड़ी, नंदरवाड़ा, सोमलवाड़ा, कहारिया, खुटवासा, खापरखेड़ा में 2, सांडिया, राईखेड़ी, भौखेड़खुर्द, मछेराकला, समनापुर तथा तहसील बनखेड़ी अंतर्गत ग्राम पलिया पिपरिया, वाहनवाड़ा, दहलवाड़ा एवं बनखेड़ी में केन्‍द्र स्‍थापित किए गये हैं।

      नर्मदापुरम अंतर्गत उन्‍दाखेडी, फेफरताल, कुलामडी, सावलखेडा, ब्‍यावरा, डोलरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम गुनौरा, डोलरिया, डुडू गांव, डोलरिया, बेहराखेडी, डोलरिया, सोनखेडी, इटारसी के अंतर्गत ग्राम केसला, डोलरिया, सनखेडा, रैसलपुर, सैाठिया, रैसलपुर, सिवनीमालवा के अंतर्गत ग्राम भिलाडिया, परसवाडा, चौतलाय, हरपालपुर, चापडाग्रहण, विसोनी कलां, खपरिया, तीली आंवली, धरमकुण्‍डी, भांगिया, बराखड तथा सोहागपुर अंतर्गत सेमरी हरचंद, पांजरा, सेमरीहरचंद, शेाभापुर, अजनेरी, रेवामौहारी, झिरमटा, पिपरिया के अंतर्गत खापरखेडा, रामपुर एवं मरकाढाना को उपार्जन केन्‍द्र बनाया गया है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here