जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन/ भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले भर में कार्यवाही जारी सिवनी मालवा के पगढाल टोल के पास रेत का अवैध परिवहन करते हुये 07 डम्‍पर जप्‍त किए गए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 27 June 2024

जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन/ भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले भर में कार्यवाही जारी सिवनी मालवा के पगढाल टोल के पास रेत का अवैध परिवहन करते हुये 07 डम्‍पर जप्‍त किए गए

 





जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन/ भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले भर में कार्यवाही जारी 

सिवनी मालवा के पगढाल टोल के पास रेत का अवैध परिवहन करते हुये 07 डम्‍पर जप्‍त किए गए 


नर्मदापुरम। जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन/ भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही की जा रही है। 

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि 27 जून को परिवहन एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पगढाल टोल के पास रेत का अवैध परिवहन करते हुये 07 डम्पर क्रमशः क्रमांक - MP 47 ZA 9036, MP 12 ZD 8999, RJ 09 GE 2140, MP 09 HH 3869, MP 09 HJ 0105, MP 09 HG 8231, MP 09 HJ 1141 को मौके से जप्त कर पुलिस थाना सिवनी-मालवा में सुरक्षार्थ खड़े किये गये हैं।

 उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक परिवहन संतोष मिश्रा , क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान,  दिवेश मरकाम खनिज अधिकारी, कृष्णकांत सिंह परस्ते प्रभारी खनि निरीक्षक, हेमन्त राज खनिज सिपाही तथा पुलिस एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here