न्यायालय के बिना आदेश कब्जा करने पहुंचे लोगो पर अपराध दर्ज हो – ग्वाल महासभा
ग्वाल समाज कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा ज्ञापन
नर्मदापुरम –ग्वाल महासभा मध्यप्रदेश ने पुरूषोत्तम यादव आत्मज धनराज यादव के मूंग फसल बोई खेत पर बिना किसी आदेश लिए जबरिया कब्जा लेने की नीयत से जेबीसी मशीन के साथ पहुचे लोगों द्वारा हँगामा खड़ा कर परिवार के डराने धमकाने को गंभीरता से लेते हुये कलेक्टर के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन को सौपते हुये इन सभी पर अपराध दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल मिश्रा को सौंपा है।
ग्वाल समाज कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि पुरुषोत्तम के खेत पर 19 जून को सुबह से शाम तक पूरे दम खम के साथ आए लोगों की शर्मनाक हरकतों ने जिला मुख्यालय को शर्मसार किया है ओर पुरुषोत्तम यादव को अकेला समझ कर डराया धमकाया है। अगर समय पर तहसीलदार उपद्रव कर रहे लोगों के बीच उपस्थित होकर समझाइस नही देते तो इस परिवार कि जान माल के लिए खतरा पैदा हो सकता था। गौरतलब है कि उक्त विवादग्रस्त भूमि का मामला जिला कोर्ट में प्रचलित है। ऐसे में आदर्श गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष आदि का किसी भी न्यायालय द्वारा आदेश पारित किए जाने से पूर्व अपने साथ ले गए लोगों को ग्वाल परिवार के सदस्य की महिलाओं एवं पुरूषोत्तम, धनराज यादव के साथ हुज्जत कर अपने साथ लाए दो पुलिसवालों के माध्यम से शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में बंद करने का दबाब देकर मानसिक एव शारीरिक प्रताड्ना देने वालों पर अपराध दर्ज करने की मांग की गई है। यदि मामला दर्ज नहीं किया गया तो, यादव समाज चुप नही रहने वाला है।
ग्वाल महासभा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मांग कि है कि जब तक जिला न्यायालय में उक्त प्रकरण निराकृत नहीं हो जाता है तब तक आपके अधीनस्थ न्यायिक प्रक्रिया में प्रचलित न किया जाकर आवेदक पुरूषोत्तम यादव के साथ अन्याय होने से रोका जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अखिल भारत वर्षीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोस महाते, प्रदेश सचिव आत्माराम यादव, वार्ड पार्षद नरेंद पटेल, कार्यकारिणी सदस्य शंभू दयाल यादव, धनराज यादव आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment