कलेक्टर ने शासकीय सेवकों को किया सम्मानित
नर्मदापुरम। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में श्रेष्ठ कार्य करने और लोगों को जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा बुदनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शासकीय सेवकों का सम्मान किया गया।
इस दौरान उन्होंने विदिशा संसदीय क्षेत्र के बुदनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 28 जनवासा को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंद्रा शर्मा, सहायिका रामकांति शर्मा, आशा कार्यकर्ता रानू शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात रहे कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा बुदनी में सर्वाधिक 80 प्रतिशत मतदान हुआ था।

No comments:
Post a Comment