योग करने से हमें दैनिक जीवन में एक नई तरोताजगी एवं तंदुरुस्ती मिलती है-- प्राचार्य संदीपन नीखर योग दिवस पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर पवारखेड़ा में आयोजित किया गया मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार संस्था में संपन्न कराया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 20 June 2024

योग करने से हमें दैनिक जीवन में एक नई तरोताजगी एवं तंदुरुस्ती मिलती है-- प्राचार्य संदीपन नीखर योग दिवस पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर पवारखेड़ा में आयोजित किया गया मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार संस्था में संपन्न कराया गया




 योग करने से हमें दैनिक जीवन में एक नई तरोताजगी एवं तंदुरुस्ती मिलती है-- प्राचार्य संदीपन नीखर

योग दिवस पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर पवारखेड़ा में आयोजित किया गया

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार संस्था में संपन्न कराया गया 


नर्मदा पुरम। 10वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को विद्यालय परिसर पवारखेड़ा में आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार संस्था प्राचार्य संदीपन नीखर, योग प्रभारी संतोष कुमार बाबरिया के नेतृत्व में योग दिवस का कार्यक्रम विद्यालय परिसर में समस्त स्टाफ सदस्यों विद्यार्थियों के द्वारा संपन्न कराया गया।

 इस अवसर पर श्री बावरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन की योजना है। उसके अनुरूप हर विद्यार्थी तंदुरुस्त रहे और अपना जीवन बेहतर से बेहतर बनाएं, विद्यालय के प्राचार्य श्री नीखर ने इस पहल का स्वागत करते हुए यह कहा कि योग करने से हमें दैनिक जीवन में एक नई तरोताजी तंदुरुस्ती मिलती है मैं विद्यालय परिवार की ओर से आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित विषम परिस्थितियों में आए हुए सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों का भी अभिनंदन करता हूं संस्था के मनोहर अहीर ने कार्यक्रम के आयोजन संबंधी पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं उपस्थित सभी सदस्यों को बधाई शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के अंत में प्रहलाद गिरी गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here