विधायक डॉ शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, शहर में अवैध शराब और जुआं सट्टे पर रोक लगे यातायात पुलिस चालान काटने की जगह, ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारे शहर में फैले अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया जाए विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की त्रैमासिक समीक्षा बैठक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 19 June 2024

विधायक डॉ शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, शहर में अवैध शराब और जुआं सट्टे पर रोक लगे यातायात पुलिस चालान काटने की जगह, ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारे शहर में फैले अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया जाए विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की त्रैमासिक समीक्षा बैठक



 


विधायक डॉ शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, शहर में अवैध शराब और जुआं सट्टे पर रोक लगे

यातायात पुलिस चालान काटने की जगह,  ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारे

शहर में फैले अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया जाए 

विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की त्रैमासिक समीक्षा बैठक


नर्मदा पुरम। स्थानीय कृषि उपज मंडी में बुधवार को विधायक डॉ सीता शरण शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक ली और सख्त निर्देश दिए। इस त्रैमासिक बैठक में पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक डॉ शर्मा ने शहर में अवैध शराब, जुआं सट्टा एवं शहर की बिगड़ैल यातायात व्यवस्था को सुधारने की बात कही वहीं अतिक्रमण को हटाने सहित अन्य बातें प्रमुखता से कहीं आगे उन्होंने कहा कि शहर के आदमगढ़, दशहरा मैदान, पुरानी सब्जी मंडी, नई सब्जी मंडी  सहित अन्य कई स्थानों पर अवैध रूप से शराब जमकर बेची जा रही है। आबकारी और पुलिस विभाग अवैध शराब और जुआं सट्टा खिलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। वहीं नगर पालिका अधिकारी से कहा कि पानी की टंकियों की सफाई समय समय पर करें और शहर में जगह-जगह पर तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया जाए। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी पीआईयू आदि विभागों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। वहीं यातायात पुलिस से कहा की चैकिंग के नाम पर चालानी कार्रवाई करने की बजाय व्यवस्था को सुधारने की बात कही इसके अलावा भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस त्रैमासिक समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया, पीयूष शर्मा, एसडीएम नीता कोरी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here