सेवानिवृत्त कर्मचारी रमेश यादव का निधन
शुक्रवार को राजघाट पर होगा अंतिम संस्कार
नर्मदापुरम। लोक निर्माण विभाग नर्मदापुरम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी रमेश यादव का गुरुवार को निधन हो गया। बताया जाता है कि कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था उन्हें नर्मदा अस्पताल में भर्ती किया गया था । उपचार के दौरान हदयगति रूक जाने से उनका निधन हो गया। स्व. यादव गोविन्द यादव और पप्पू यादव के पिताजी हैं। रमेश यादव लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत हुए थे। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार को उनके निज निवास रसूलिया स्थित राधे हाईट कॉलोनी से सुबह 7:30 बजे राजघाट के लिए निकलेगी। उनके निधन पर परिवार में शोक की लहर व्याप्त है ।

No comments:
Post a Comment