सांसद दर्शन चौधरी , श्रीमती नारोलिया के अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम संपन्न विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा - चौधरी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 20 June 2024

सांसद दर्शन चौधरी , श्रीमती नारोलिया के अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम संपन्न विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा - चौधरी



 

सांसद दर्शन चौधरी , श्रीमती नारोलिया के अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम संपन्न

विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा - चौधरी


नर्मदापुरम। स्थानीय हीरो होण्डा शोरूम के पास नर्मदाचंल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित सासंद अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सांसद दर्शनसिंह चौधरी और राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया का अभिनंदन किया गया और दोनों ही जनप्रतिनिधियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

 इस अवसर पर नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित सहित गणमान्य नागरिक समाजसेवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में डॉ अतुल सेठा, पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल ,वरिष्ठ पत्रकार संजीव डे राय, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, आशीष दीक्षित, कमलेश चौधरी, राजेश तिवारी, देवेन्द्र अवधिया, पंकज शुक्ला, मनोज सोनी, मुकेश भदौरिया, सीमा कैथवास, नेहा थापक, श्याम राय, हेमंत राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, दीपेश पटेल पिपरिया, राजीव जायसवाल पिपरिया, दिलीप श्रीवास्तव, विवेक अहिरवार, राजेश साहू, ब्रजेश साहू, अशोक चौरे, इमाम हिजाजी, नौसाद खान, श्याम पटवा, राजेंद्र परिहार, विपिन महंत, सजेंद्र श्रीवास्तव आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर उपस्थित सांसद दर्शन चौधरी ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है आज के युग में पत्रकारिता करना कठिन काम है  नर्मदाचंल के पत्रकारों ने देश का नाम रोशन किया है । श्री चौधरी ने कहा कि नर्मदाचंल पत्रकार संघ के लिए जो भी मदद की आवश्यकता पड़ेगी उसे पूरा किया जाएगा । सांसद श्री चौधरी ने कहा कि हम सामूहिक रूप से हरसंभव मदद करेंगे। लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिले आपके आशीर्वाद से मैं आपका आभारी हूं। इस अवसर पर उपस्थित राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया ने कहा कि आपके जिले से दोनों देश के लोकसभा और राज्यसभा सदनों में प्रतिनिधित्व दिया है।

हम एक एक दो नहीं हम एक एक ग्यारह हैं। हम क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। नर्मदाचंल पत्रकार संघ के लिए जो भी मदद होगी उसे पूरा किया जाएगा । श्रीमति नारोलिया ने कहा कि नर्मदाचंल पत्रकार संघ को मेरे कार्यकाल में भवन का आवंटन परिषद में पास कराकर अलाट कराया था। नर्मदाचंल पत्रकार संघ संगठित संघ है । कार्यक्रम का संचालन बलराम शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन पत्रकार कमलेश चौधरी ने किया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here