मढ़ई पर्यटन स्थल के नजदीकी ग्राम छेड़का का होमस्टे हो रहा जमकर हो रहा प्रचलित
मेघालय की आईएएस ने ग्राम छेड़का के होमस्टे का किया दौरा लिया स्थानीय व्यंजनों का आनंद
नर्मदापुरम। जिले में प्रकृति की छटा देखते ही बनती है जिसमे पचमढ़ी ओर मढ़ई तो जैसे पर्यटकों की पहली पसंद है जिसमे पचमढ़ी को तो छोटा कश्मीर भी कहा जाता है यहां हर प्रकार का पर्यटन पर्यटक देखने को मिलते है। इन पर्यटन स्थलों पर देश ही नही विदेशों से पर्यटक प्रकृति का आनंद लेने पहुंच रहे हैं
इसी तारतम्य में मेघालय की आईएएस सुश्री ईवा मैडम ने भी अपना समय निकालकर पर्यटन स्थल मढ़ई ओर हिल स्टेशन पचमढी का दौरा किया, जिसमे उन्होंने 15 और 16 जून को पचमढ़ी गंतव्य में प्रकृति के नजारों का भरपूर आनंद लिया,ओर उन्होंने कुछ महिला कलाकारों से मुलाकात भी की, जिन्होंने एसटीडीडब्ल्यू परियोजना के तहत प्रशिक्षण लिया था, महिलाओं ने मैडम को साल उपहार दिया।
फिर, 17 जून को उन्होंने छेड़का ग्राम के होमस्टे का भी दौरा किया जहां वह महिला समुदाय से मिलीं, ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया और उन्होंने विभिन्न गतिविधियों पुराने समय मे घरों में हाथों से आटा चक्की आटा पिसा जाता था उसी चक्की को मेडम द्वारा चलाकर देखा गया एवं छेड़का ग्राम के ही होमस्टे का भी निरीक्षण किया होमस्टे में बनी गौंड पेंटिंग की जमकर तारीफ की साथ ही ग्रामीणों द्वारा बनाये गए पेंटिंग को उपहार के रूप में दिया गया। एवं स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजन खाए और जमकर तारीफ की।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment