पचमढ़ी कन्वोकेशन में मंडल ने तय किए विभिन्न कार्यक्रम पौधरोपण और रोजगार सृजन कार्यक्रम चलाएगा एनवाईएम मंडल के आगामी कार्यक्रम तय किए एवं पदाधिकारीयों को सौंपी आवश्यक जिम्मेदारियां - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 28 June 2024

पचमढ़ी कन्वोकेशन में मंडल ने तय किए विभिन्न कार्यक्रम पौधरोपण और रोजगार सृजन कार्यक्रम चलाएगा एनवाईएम मंडल के आगामी कार्यक्रम तय किए एवं पदाधिकारीयों को सौंपी आवश्यक जिम्मेदारियां


 


पचमढ़ी कन्वोकेशन में मंडल ने तय किए विभिन्न कार्यक्रम 

पौधरोपण और रोजगार सृजन कार्यक्रम चलाएगा एनवाईएम

मंडल के आगामी कार्यक्रम तय किए एवं पदाधिकारीयों को सौंपी आवश्यक जिम्मेदारियां


नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल की दो दिवसीय वार्षिक बैठक पचमढ़ी में संपन्न हुई। विभिन्न सत्रों में यह बैठक संपन्न हुई। नर्मदापुर युवा मंडल के समन्वयक मनीष परदेशी ने बताया कि इस बैठक में मंडल के कार्यों की समीक्षा की एवं नए कार्यक्रम तय किए गए। 26 एवं 27 जून को पचमढ़ी कन्वोकेशन में मंडल के आगामी कार्यक्रम भी तय किए गए एवं इन कार्यक्रमों के लिए मंडल के पदाधिकारीयों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई। 

बैठक में सभी सदस्यों ने क्रमशः अपने अपने सुझाव कार्यक्रमों को लेकर प्रस्तुत किये।  मंडल के इस वर्ष होने वाले कार्यो में पौधारोपण , रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता, बच्चों से संवाद के माध्यम से उनके विचार जानना सहित अन्य सामाजिक कार्य किये जाएंगे। 1 जुलाई से वृहद पौधारोपण अभियान प्रारंभ होगा। बैठक में नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, दीपक हेमनानी, दीपक महालहा, नीलेश खंडेलवाल , मुकेश यादव ,अनिल दुबे ,नंदकिशोर यादव मुकेश यादव विशाल दीवान , रूपेश राजपूत, सुंदरम अग्रवाल , कमलराव चव्हाण, वीरू पटवा श्रीराम सगर, आकाश मीना, सौरभ मेहरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here