ई.व्ही.एम.मशीनों को मतगणना उपरांत ई.व्ही.एम. वेयर हाउस में जमा किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 5 June 2024

ई.व्ही.एम.मशीनों को मतगणना उपरांत ई.व्ही.एम. वेयर हाउस में जमा किया गया



 

ई.व्ही.एम.मशीनों को मतगणना उपरांत ई.व्ही.एम. वेयर हाउस में जमा किया गया


नर्मदापुरम। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की मतगणना संपन्न होने के उपरांत लोकसभा संसदीय क्षेत्र 17-होशंगाबाद के लोकसभा चुनाव 2024 में उपयोग में प्रयुक्त ई.व्ही.एम.मशीनों को मतगणना उपरांत आई.टी.आई. स्थित स्ट्रांग रूम से कलेक्टर परिसर के तवा भवन स्थित ई.व्ही.एम. वेयर हाउस में जमा किया गया एवं वेयर हाउस को राजनैतिक दलों की उपस्थिति में बंद किया गया।

 इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना,  डी.के. सिंह उप जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम, के.एस. मिर्धा नोडल अधिकारी ई.व्ही.एम. प्रबंधन एवं कार्यपालन यंत्री ग्रायासे, एस.के. तिवारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी पिपरिया, श्रीमती नीता कोरी सहायक रिटर्निंग अधिकारी होशंगाबाद, श्रीमती सरोज परिहार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सिवनीमालवा, जय सिंह सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर नर्मदापुरम, नीतेश उईके जिला कोषालय अधिकारी नर्मदापुरम, विभिन्‍न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि अनोखी लाल राजोरिया ,मनीष परदेशी,  कैलाश दुबे चुनाव पर्यवेक्षक एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here