20 स्कूल बसों की जांच में 2 स्कूल बस का फिटनेस निरस्त सहित 23500 हजार का किया चालान आरटीओ एवं टीम ने सोहागपुर में स्कूल बसों पर की कार्यवाही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 24 July 2024

20 स्कूल बसों की जांच में 2 स्कूल बस का फिटनेस निरस्त सहित 23500 हजार का किया चालान आरटीओ एवं टीम ने सोहागपुर में स्कूल बसों पर की कार्यवाही


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


20 स्कूल बसों की जांच में 2 स्कूल बस का फिटनेस निरस्त सहित 23500 हजार का किया चालान             

 आरटीओ एवं टीम ने सोहागपुर में स्कूल बसों पर की कार्यवाही


   नर्मदा पुरम। बुधवार को परिवहन आयुक्त, संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा सोहागपुर तहसील सहित सेमरी हरचंद में स्कूली वाहनों की जांच की गई। जिसमे स्कूल में संचालित होने वाली बसों में कमियां पाई गई। कमी पाई गई बसों पर आरटीओ अधिकारी द्वारा सख्ती के साथ कार्यवाही की गई। 

कुल 20 बसों की जांच की गई, जिसमे 2 स्कूल बसों के फिटनेस निरस्त किए गए तथा अन्य 6  वाहनों पर 23500 हजार की चालानी कार्यवाही की गई, साथ ही आरटीओ अधिकारी के द्वारा बसों में जाकर छात्र छात्राओं से चालक परिचालक के व्यवहार सहित बसों के संचालन के बारे में जानकारी ली गई। जानकारी में बच्चो के द्वारा अपनी अपनी राय आरटीओ अधिकारी के सामने रखी गई।  

  आरटीओ अधिकारी के द्वारा सड़क मार्ग पर जांच सहित स्कूलों में पहुंच कर भी बसों की जांच पड़ताल की गई वहीं छोटी कमियों को शीघ्रता से पूरा करने को कहा गया। जांच में सेमरी हरचंद में नर्मदा वैली स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, आचार्य एकेडमी स्कूल, ज्ञान सागर स्कूल की बसों की जांच की गई, तथा 10 दिनो के भीतर पाई गई छोटी कमियों को पूरा करने का निर्देश दिये गये, पुनः कमी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई । स्कूल बसों की जांच की कार्यवाही में आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के साथ समस्त परिवहन जांच दल शामिल रहा।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here