नगर परिषद माखन नगर की अमृत 2.0 योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 July 2024

नगर परिषद माखन नगर की अमृत 2.0 योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नगर परिषद माखन नगर की अमृत 2.0 योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न


नर्मदापुरम। अमृत 2.0 योजना के संबंध में अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार 22 जुलाई को कलेक्ट्रेट कार्यालय के रेवा सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

      बैठक में नगर परिषद माखन नगर में होने वाले स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अमृत 2.0 योजना के तहत माखन नगर में कैचमेंट एरिया, ग्रीन स्पेस, सिटिंग बेंचेस, चैनलिंक फेंसिंग, आउटडोर जिम एरिया, चिल्ड्रन पार्क, गार्डन लाइटिंग, एंट्रेंस गेट, रिचार्ज पिट, जलापूर्ति योजना की जानकारी एवं इंटेक वेल और तरल अपशिष्ट प्रबंधन सहित अंतर्गत अमृत 2.0 योजना से सम्बन्धित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

      बैठक में सिटी मजिस्‍ट्रेट असवान राम चिरावन, नगर परिषद माखन नगर सीएमओ जी एस राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रीना तिवारी, प्रमोद धुर्वे सहायक यंत्री, फील्ड इंजिनियर समीर गुप्ता, दीपक कोरी डिजाइन इंजिनियर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here