मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
पिपरिया 05 आरोपीगणों को ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा
वरिष्ठ नागरिको को नए कानून में किए गए परिवर्तन से अवगत कराया गया।
यातायात पुलिस द्वारा 06 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुये रूपये 2600/- का जुर्माना वसूला
नर्मदा पुरम। थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस के द्वारा सूचना के आधार पर बीजनवाड़ा देशी शराब दुकान के पीछे पचमी सिटी कालोनी थाना स्टेशन रोड पिपरिया से 05 आरोपीगण को ताश के पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा उक्त आरोपीगण के कब्जे से कुल नगदी 5920/- रुपए एवं ताश के 52 पत्ते जप्त कर थाना स्टेशन पिपरिया पर अपराध क्रमांक 258/2024 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचन लिया गया। तथा 12 सीएम हेल्पलाईन की निराकरण की कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के मार्गदर्शन में दिनांक 22.07.2024 को अनुभाग इटारसी के अंतर्गत थाना इटारसी पुलिस के द्वारा गोठी धर्मशाला में वरिष्ठ नागरिक मंच पर उपनिरीक्षक सुनील घावरी द्वारा नए कानून के संबंध में समझाइश देकर नए कानून में किए गए परिवर्तन से अवगत कराया गया।
अनुभाग पिपरिया के अंतर्गत थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस के द्वारा सूचना के आधार पर बीजनवाड़ा देशी शराब दुकान के पीछे पचमी सिटी कालोनी थाना स्टेशन रोड पिपरिया से 05 आरोपीगण को ताश के पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा उक्त आरोपीगण के कब्जे से कुल नगदी 5920/- रुपए एवं ताश के 52 पत्ते जप्त कर थाना स्टेशन पिपरिया पर अपराध क्रमांक 258/2024 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचन लिया गया। एवं थाना पिपरिया पुलिस के द्वारा 01 गुम इंसान दस्तयाबा किया गया।
जिला नर्मदापुरम में यातायात पुलिस द्वारा 06 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुये रूपये 2600/- का जुर्माना वसूला गया एवं जिला नर्मदापुरम के अलग-अलग थानों द्वारा जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के 35 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी ।

No comments:
Post a Comment