मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
आईडीबी हेल्पिंग हैंड संस्था ने पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में किया वृक्षारोपण
नर्मदा पुरम। मित्रों पेड़ लगाओ - धरा बचाव मुहिम के तहत आई डी बी हेल्पिंग हैंड के सभी सदस्यों के सहयोग से सावन के पहले सोमवार को सेठानी घाट पर 200+ पेड़ बांटे व लगाए गए। जिनमें 108 पेड़ बेल पत्री के थे तथा अन्य पेड़ आम, पारस पीपल,आमला, कटहल ,सिंदूर, करौंदा, अमरुद, शहतूत,और तुलसी के थे।
इसके अलावा 13,000 मछलियों के बच्चे मां नर्मदा के संरक्षण के लिए छोड़े गए। जिससे कि मां नर्मदा का जल स्वच्छ रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित सोमेश परसाई रहे। उसके पश्चात पॉलिटेक्नीक में जाकर प्राचार्य डॉ पी सी नरवरे, विभागाध्यक्ष आर चंद्राकर, देवेश तिवारी एवं समस्त स्टाफ के साथ मिलकर पॉलिटेक्निक प्रांगण में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल जैन, उदय तोमर ,श्रीमती कविता उइके, के के रघुवंशी, नितेश शर्मा, कुलदीप प्रजापति, शुभम अग्रवाल, शुभम तोमर, आकाश, रक्षा, भावना, श्रेयांश ,प्रमोद, ध्रुव आदि का बहुत योगदान रहा। महाविद्यालय परिवार से देवी प्रसाद मैहर, उपेंद्र शुक्ला, विनोद गुर्जर एवं नीतिराज का सराहनीय योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment