पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 23 July 2024

पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया


नर्मदापुरम। पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से की गई। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना का मधुर गायन प्रस्तुत किया। 

मां सरस्वती का पूजन एवं महर्षि वेद व्यास जी का पूजन और माल्यार्पण प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन, डॉ.ज्योत्सना खरे द्वारा किया गया। तत्पश्चात नव प्रवेशित विद्यार्थियों द्वारा गुरुजनों का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया। 21 जुलाई को देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गुरुओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका सीधा प्रसारण महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दिखाया गया।

 22 जुलाई को नगर के साहित्यकार अशोक जमनानी ने वर्तमान समय में गुरु और शिष्य रूपी छात्रों के मध्य संवाद वृद्धि हेतु अहंकार के स्थान पर लघुता की आवश्यकता के महत्व को प्रतिपादित किया। प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में अपने व्यक्तित्व विकास में शिक्षक का महत्व एवं भूमिका को परिभाषित किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में एन ई एस महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे ने भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा के संवाहक के रूप में शिक्षक के महत्व को बताया। 

प्राध्यापक डॉ संजय भार्गव ने इस अवसर पर महर्षि वेदव्यास के जन्मदिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाने की पृष्ठभूमि में वेद एवं प्राण का साथ संक्षिप्त में प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं दोनों महाविद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम पंडित रामलाल शर्मा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।




No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here