बंद ऋतु में अवैधानिक मत्स्याखेट में आखेटित मत्स्य विक्रय पर कार्यवाही जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 July 2024

बंद ऋतु में अवैधानिक मत्स्याखेट में आखेटित मत्स्य विक्रय पर कार्यवाही जारी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


बंद ऋतु में अवैधानिक मत्स्याखेट में आखेटित मत्स्य विक्रय पर कार्यवाही जारी


नर्मदापुरम। शनिवार को मत्स्य विभाग एवं राजस्व टीम तथा पुलिस विभाग की संयुक्‍त टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मत्स्य विक्रय पर कार्यवाही की गई।


प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विकासखण्‍ड के शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से मत्‍स्‍य विक्रय पर कार्यवाही करते हुए अवैध मछली जप्‍त कर नीलामी की कार्यवाही की गई। नीलामी में प्राप्‍त चार हजार 500 रूपये की राशि चालान के माध्‍यम से शासन के मद में जमा की गई। इसी क्रम में पिपरिया के मछली बाजार से भी मछली जप्‍त कर मछली नीलाम कर एक हजार 5 सौ 50 रूपये की राशि चालान के माध्‍यम से शासन के मद में जमा की गई। उल्‍लेखनीय है कि कलेक्‍टर ने बंद ऋतु 16 जून से 15 अगस्‍त तक आवैधानिक मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन पर प्रतिबंध लगाया है। कार्यवाही के पश्‍चात संयुक्‍त दल द्वारा आसपास के सभी मत्‍स्‍य विक्रेताओ को जारी प्रतिबंध के बारे में अवगत कराया गया और बताया गया कि उल्लंघन की दशा में मध्यप्रदेश मत्स्य क्षेत्र अधिनियम 1981 की धारा 5 के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।


नर्मदापुरम। शनिवार को मत्स्य विभाग एवं राजस्व टीम तथा पुलिस विभाग की संयुक्‍त टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मत्स्य विक्रय पर कार्यवाही की गई।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विकासखण्‍ड के शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से मत्‍स्‍य विक्रय पर कार्यवाही करते हुए अवैध मछली जप्‍त कर नीलामी की कार्यवाही की गई। नीलामी में प्राप्‍त चार हजार 500 रूपये की राशि चालान के माध्‍यम से शासन के मद में जमा की गई। इसी क्रम में पिपरिया के मछली बाजार से भी मछली जप्‍त कर मछली नीलाम कर एक हजार 5 सौ 50 रूपये की राशि चालान के माध्‍यम से शासन के मद में जमा की गई। 

उल्‍लेखनीय है कि कलेक्‍टर ने बंद ऋतु 16 जून से 15 अगस्‍त तक आवैधानिक मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन पर प्रतिबंध लगाया है। कार्यवाही के पश्‍चात संयुक्‍त दल द्वारा आसपास के सभी मत्‍स्‍य विक्रेताओ को जारी प्रतिबंध के बारे में अवगत कराया गया और बताया गया कि उल्लंघन की दशा में मध्यप्रदेश मत्स्य क्षेत्र अधिनियम 1981 की धारा 5 के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here