पॉलीटेक्निक महाविद्यालय को मिला रेशम केन्‍द्र की ओर से एमओयू के तहत पहला वर्कऑर्डर - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 July 2024

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय को मिला रेशम केन्‍द्र की ओर से एमओयू के तहत पहला वर्कऑर्डर


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ



पॉलीटेक्निक महाविद्यालय को मिला रेशम केन्‍द्र की ओर से एमओयू के तहत पहला वर्कऑर्डर


नर्मदापुरम।  गत दिवस 19 जुलाई को प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग स्‍वतंत्र प्रभार राज्‍य मंत्री दिलीप जायसवाल के निर्देश पर नर्मदापुरम इन्‍क्‍यूवेटर क्षेत्र एवं शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम के मध्‍य एमओयू सम्‍पादित हुआ है, उसी परिपेक्ष्‍य में म.प्र. सिल्‍क फेडरेशन नर्मदापुरम इन्‍क्‍यूवेटर द्वारा ऑफिस ऑफ मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम को पहला कार्यादेश प्रदान किया गया।
 इस तारतम्‍य में म.प्र.‍ सिल्‍क फेडरेशन नर्मदापुरम का स्‍टाक सत्‍यापन, आर्ब्‍जवेशन तथा मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट के तहत स्‍टाक प्रबंधन का कार्य सम्‍पादित करना एवं म.प्र. सिल्‍क फेडरेशन नर्मदापुरम का कार्यालयीन मार्डन आफिस मैनेजमेंट के तहत व्‍यवस्‍था करना है। उपरोक्‍त कार्य एक सप्‍ताह की अवधि में पूर्ण करना है, इस हेतु रू.1000/प्रति छात्र/प्रति सप्‍ताह तथा रू. 5000/प्रति मेंटर (फेकल्‍टी)/प्रति सप्‍ताह के मान से (दो फेकल्‍टी के लिए) मानदेय प्रदान किया जाएगा। इस हेतु आयुक्‍त तकनीकी शिक्षा म.प्र. शासन द्वारा इस संस्‍था के पॉंच छात्राओं का चयन किया गया है। कार्य सम्‍पादन के पश्‍चात संबंधित फेकल्‍टी अपना प्रतिवेदन प्राचार्य पॉलीटेक्निक के माध्‍यम से आयुक्‍त को प्रस्‍तुत करेंगे। इससे रेशम विभाग को ऑडिट करने और थर्ड पार्टी ऑडिट ऑब्‍जर्वर के रूप में सत्‍यापन करने में भी आसानी होगी।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here