तेज बारिश के कारण बनी जल भराव की स्थिति
नपाध्यक्ष नीतू यादव और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने नगर का जायजा
नागरिकों को घराबने की जरूरत नहीं, नगर के चारों ओर बनाए गए हैं शिविर
नर्मदापुरम्। चमकती बिजली कड़कते बादलों के बीच नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा अलसुबह से ही नगर का जायजा लिया गया। उनके घर के सामने भी पानी भरा जाने के कारण वे रेलवे की पटरियों के किनारे किनारे दूसरे छोर पर पहुंची वहां उन्होंने अपना वाहन बुलवाया और नगर का जायजा लेने पहुंची। उन्होंने नगर के सभी क्षेत्र में जल भराव की स्थिति देखी। नागरिकों को आग्रह किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित हुई है। बारिश का पानी थमते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। नगरपालिका द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्र में राहत शिविर बनाए गए हैं। वहां शुद्ध पेयजल, बिजली और भोजन की व्यवस्था की गई है। नागरिक वहां जाकर रुक सकते हैं।
इसी तरह नगरपालिका में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने पूर्व पार्षद पंकज पांडेय के साथ नगर का भ्रमण किया। उन्होंने बाजार क्षेत्र बजरिया, लेंडिया बाजार, लेंडिया नाला सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने लोगों से चर्चा की। प्रभावित लोगों से राहत शिविर में पहुंचने की अपील की।

No comments:
Post a Comment