पुण्य श्लोक अहिल्यादेवी त्रिशताब्दी समारोह संपन्न वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा संदर्भित विषय पर विमर्श किया गया इस अवसर पर समिति के पदाधिकारीगण नागरिक मातृशक्ति एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं के द्वारा उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 23 July 2024

पुण्य श्लोक अहिल्यादेवी त्रिशताब्दी समारोह संपन्न वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा संदर्भित विषय पर विमर्श किया गया इस अवसर पर समिति के पदाधिकारीगण नागरिक मातृशक्ति एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं के द्वारा उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत किया गया


 


पुण्य श्लोक अहिल्यादेवी त्रिशताब्दी समारोह संपन्न 

वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा संदर्भित विषय पर विमर्श किया गया 

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारीगण नागरिक  मातृशक्ति एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया

 सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं के द्वारा उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत किया गया


नर्मदा पुरम। पुण्य श्लोक अहिल्यादेवी त्रिशताब्दी समारोह समिति नर्मदापुरम् के तत्त्वावधान में स्थानीय प्रधानमंत्री एक्सीलेंस शा.नर्मदा महा.विद्यालय में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा संदर्भित विषय पर विमर्श किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डा.शीतल दयाल संचालक दयाल हास्पिटल इटारसी तथा मुख्य वक्ता डा.वंदना गांधी  मध्यभारत प्रांत सचिव त्रिशताब्दी समारोह प्रदेश समिति कोषाध्यक्ष श्रीमती सत्या कीर्ति राने एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती चित्रा हरने कार्यक्रम में उपस्थित थी। 

अध्यक्षता त्रिलोक सिंह तोमर उप पुलिस अधीक्षक (से. नि.)ने की इस अवसर पर समिति के पदाधिकारीगण नागरिक  मातृशक्ति एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं के द्वारा उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रारंभ में अतिथि परिचय डा.मनीषा तिवारी ने कराया इसके उपरांत मुख्य वक्तव्य लोक माता अहिल्या देवी की प्रतिभा और दृष्टि कोण पर प्रकाश डाला गया। मु.अतिथि डा.शीतल ने जीवन की विपरीत परिस्थितियों में अहिल्याबाई के संघर्षों को चिह्नित किया

अंत में समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा भदौरिया ने आयोजन में शामिल सभी भागीदारों का आभार प्रकट किया कुशल संचालन आरती शर्मा ने किया


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here