कलेक्टर ने निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय भवन का किया निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 July 2024

कलेक्टर ने निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय भवन का किया निरीक्षण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


कलेक्टर ने निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय भवन का किया निरीक्षण


नर्मदापुरम।  शुक्रवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने 150 बिस्तरीय मातृ स्वस्थ शिशु भवन एवं 50 विस्तरीय सीसीबी भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी आर्ची कंस्ट्रक्शन भोपाल को गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं समय सीमा में सभी कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। 

निर्माणाधीन भवन के मानचित्र पर विस्तृत चर्चा की गई एवं गुणवत्ता की जांच किस लैब से की जा रही है, के संबंध में सभी विस्तृत चर्चा की गई। जिले में बन रहे अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण के संबंध में भी कलेक्टर द्वारा जानकारी ली गई।

      निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार, कार्यपालन यंत्री एस के बसंत, मयूरी जैन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here