शासन की जनहितैषी योजनाओं में लापरवाही बरतने पर पटवारियों के विरुद्ध हुई कार्यवाही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 July 2024

शासन की जनहितैषी योजनाओं में लापरवाही बरतने पर पटवारियों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

 


शासन की जनहितैषी योजनाओं में लापरवाही बरतने पर पटवारियों के विरुद्ध हुई कार्यवाही


नर्मदा पुरम । शासन की मंशानुसार राजस्व विभाग के महत्वाकांक्षी राजस्व महाअभियान के कार्यों एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती. स्वामित्व के कार्य, नक्शे में तरमीम, समय ई-केवायसी, समय से खसरे की लिंकिंग, राजस्व प्रकरणों में समयसीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करना तथा सीएम हेल्पलाईन एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण समयसीमा में नहीं करने तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के 08 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

जिसमें अनुभाग इटारसी में पदस्थ पटवारी श्रीमती शीतल बड़कुर एवं सुश्री प्रांजुल पटैल को निलंबित किया गया है। अनुभाग नर्मदापुरम की डोलरिया तहसील में पदस्थ पटवारी सुजीत नरें एवं तहसील माखननगर में पदस्थ पटवारी योगेन्द्र पवार को निलंबित किया गया है। अनुभाग सोहागपुर में पदस्थ पटवारी अरुण भदौरिया एवं हरीश तोमर को निलंबित किया गया है। 

इसी तरह से अनुभाग सिवनी मालवा में पदस्थ पटवारी अजय सोलंकी एवं पवन ताम्रकार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। तथा सभी तहसीलों के पटवारी संघ पदाधिकारियों को शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किये जाने एवं राज्य शासन की नीतियों एवं निर्देशों को विफल करने के कृत्य को देखते हुए सेवा समाप्ति हेतु कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किए गए है।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here