मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024
गोग्रास एवं निर्माल्या वाहन चलाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है
नर्मदापुरम्। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निर्देशन पर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी द्वारा निकाय की स्वास्थ्य विभाग शहर को साफ स्वच्छ बनाने हेतु लोगों की सुविधा अनुसार शहर में मंदिरों से निकलने वाले कचरे के लिए निर्माल्या के माध्यम से घाटों मंदिरों से निकलने वाले सामग्री फूल माला को पेट के माध्यम से जैविक खाद का निर्माण किया जाता है।
घरों, होटल से एवं सब्जी मंडी से निकलने वाले खाद्य पदार्थ के लिए गो ग्रास वाहन के माध्यम से संग्रहण का कार्य किया जा रहा है जिसे प्राप्त होने वाले खाद्य पदार्थ को गौशाला में दिए जाता है जिससे पशु आहार के रूप में उपयोग किया जाता है। स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि कचरा संग्रहण गाड़ियों द्वारा वार्डों में घर-घर से गीला एवं सुखा कचरा लिया जा रहा है।
नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा सभी रहवासी व्यापारी बंधुओं से निवेदन है कि अपने घर दुकान से निकलने वाले कचरे को स्वच्छता वाहन में ही डालें। नालों खाली प्लाट को गंदा ना करें नगर पालिका का सफाई में सहयोग प्रदान करें।

No comments:
Post a Comment