प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुई नपाध्यक्ष
नर्मदापुरम्। श्रावण मास से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। शुक्रवार को मालाखेड़ी वार्ड क्रमांक 10 में वार्डवासियों द्वारा शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश यात्रा में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सम्मिलित हुईं। उन्होंने श्रद्धालुगणों से आग्रह किया है कि श्रावण मास के पावन पर्व पर नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

No comments:
Post a Comment