नगरपालिका में संचालित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से बदला महिलाओं का जीवन* -10 स्वसहायता समूहों को 30 लाख से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया* *दोना पत्तल, बड़ी, पापड़, बर्मी कंपोस्ट, सिलाई कढ़ाई से मिला रोजगार* *दोहरी कमाई से लौटी खुशियां* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 24 August 2024

नगरपालिका में संचालित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से बदला महिलाओं का जीवन* -10 स्वसहायता समूहों को 30 लाख से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया* *दोना पत्तल, बड़ी, पापड़, बर्मी कंपोस्ट, सिलाई कढ़ाई से मिला रोजगार* *दोहरी कमाई से लौटी खुशियां*



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नगरपालिका में संचालित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय  शहरी आजीविका मिशन से बदला महिलाओं का जीवन*

-10 स्वसहायता समूहों को 30 लाख से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया* 

*दोना पत्तल, बड़ी, पापड़, बर्मी कंपोस्ट, सिलाई कढ़ाई से मिला रोजगार* 

 *दोहरी कमाई से लौटी खुशियां*


नर्मदापुरम्। नगरपालिका में संचालित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से महिलाओं के जीवन बदलाव आया है। वे अब रोजगार प्राप्त करने वाली नहीं रोजगार देने वाले बन गई हैं। डे एनयुएलएम के माध्यम से 10 स्वसहायता समूहों को करीब 30 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई हैं। जिससे स्वसहायता समूहों की महिलाएं अपना स्वयं का व्यवसाय करने में सक्षम हुई हैं। स्वसहायता समूह से जुड़कर महिलाएं दोना पत्तल, बर्मी कंपोस्ट, सिलाई, कढ़ाई और बड़ी, पापड़ की सप्लाई करने का कार्य कर रहीं हैं।   

30 लाख से अधिक ऋण उपलब्ध कराया 

सिटी मिशन मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के मार्गदर्शन में विगत तीन माहों में 10 स्वसहायता समूहों को 30 लाख से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। समूह की महिलाओं द्वारा उक्त ऋण का बेहतरीन उपयोग किया है। अब वे महिलाएं जॉब पाने वाली नहीं, जॉब देने वाली बन गई हैं। स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं एक साथ अनेक व्यवसाय कर रहीं हैं। डे एनयुएलएम की सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा के साथ उनकी टीम भी कार्य कर रहीं हैं। 

कुबेर स्वसहायता समूह उदाहरण 

सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया कि हरियाली के पास स्थित कुबेर स्वसहायता समूह की संचालित विनीता प्रजापति हैं। वे दोना पत्तल के साथ ही बर्मी कंपोस्ट बनाने का कार्य करती हैं। जैविक खाद बनाकर कृषि विभाग को सप्लाई करती हैं। इस कार्य में 10 महिलाओं को जोड़कर रोजगार दे रहीं हैं। इसके साथ ही बाकी के 9 समूह भी अच्छा कार्य कर रहे हैं। 


*पात्रों को दिया जा रहा लाभ* 

 पात्र हितग्राहियों और स्वसहायता समूहों को शासन की योजनाओं से जोड़कर लाभांवित किया जा रहा है। ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही उनको समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे उनका व्यवसाय आगे बढ़ता रहे। 

हेमेश्वरी पटले 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नर्मदापुरम


*स्वरोजगार से जुडें*

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने  स्वयं का रोजगार स्थापित कर परिवार पालन पोषण कर रहीं हैं। जो भी पात्र हितग्राही होगा उसे लाभांवित किया जाएगा। 

नीतू महेंद्र यादव 

नपाध्यक्ष, नर्मदापुरम्

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here