मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
आबकारी विभाग ने इटारसी में अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही
14 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब मदिरा एवं कुल 850 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही की गई
04 प्रकरण कायम जप्त अवैध सामग्री को अनुमानित कीमत 87800/- रूपए है
नर्मदा पुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के अवैध शराब के विक्रय निर्माण परिवहन संग्रहण के परिप्रेक्ष्य में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत मंगलवार को इटारसी शहर में आबकारी टीम के द्वारा मदिरा के अबैध विक्रय ,परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसमे इटारसी के सूरज गंज एवं गरीबी लाइन क्षेत्र में दविश देकर.14 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की एवं 850 किलोग्राम लहान जप्त कर अनुपयोगी किया गया। रेलवे स्टेशन के पास गुमटियों पर अबैध रूप से मदिरा पान कराने के विरुद्ध कार्यवाही की गई । आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 04 प्रकरण कायम किये गये।
जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 87800 /- कार्रवाई में आबकारी उडनदस्ता से आबकारी उपनिरीक्षक के के पडरिया, आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी, विकास लोखंडे का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी।

No comments:
Post a Comment