मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया
नर्मदा पुरम। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 26 से 31 अगस्त तक खेल सकता है मनाने का निर्णय लिया। जिसके तहत सभी विकासखंड स्तर पर लगभग दो खेलों का आयोजन करना है। इस आयोजन के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत धुरपन के बालिका छात्रावास में बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। साथ ही लंगडी और वॉक रेस का भी आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में लगभग 90 बालिकाओं ने भाग लिया, ब्लॉक खेल समन्वयक आरती शर्मा ने बताया कबड्डी मैं चार टीमों ने भाग लिया। जिसमें टीमों के नाम देवी अहिल्या दुर्गावती लक्ष्मीबाई एवं सावित्री फुले रहा कबड्डी में फाइनल मैच लक्ष्मीबाई एवं सावित्री फुले के बीच हुआ। जिसमें लक्ष्मी बाई विजेता रही बेस्ट रेडर मुस्कान एवं बेस्ट कैचर प्रतिभा कुमरे को मिला लंगडी के प्रथम ग्रुप में अंशिका एवं सोनिया की जोड़ी प्रथम रही द्वितीय हर्षिता एवं वियांशा रही।
वहीं दूसरे ग्रुप में प्रियंका एवं पालक की जोड़ी प्रथम रही और द्वितीय अनमोल एवं साक्षी की जोड़ी रही वॉक रेस में अंशिका प्रथम एवं त्रिवेणी द्वितीय रही सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर व्ही पी दीक्षित, कमला, दीपा राष्ट्रीय रेफरी निलेश यादव ,अखिलेश, प्रकाश शर्मा सहित दर्शक गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment