नगर मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 27 August 2024

नगर मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नगर मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न


नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला मंगलवार को गार्डन में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत जिले के बाद मंडल में कार्यशाला के आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सदस्यता अभियान पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। एक सितम्बर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी अपनी सदस्यता लेकर देश की सबसे शक्तिशाली पार्टी की सदस्यता लेकर अभियान का शुभारंभ करेंगे जिसके साथ ही देश भर में सभी कार्यकर्ता अपनी सदस्यता लेकर दिए गए लक्ष्य हेतु अभियान को पूर्ण करेंगे। 

पूर्व जिलाध्यक्ष सम्पत मूंदड़ा ने बताया कि पार्टी ने अत्यंत संघर्षो के बाद जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में ऐसे अनेकों बडे अभियान चलाकर आज देश की सबसे शक्तिशाली पार्टी उभरकर आई है। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि संगठन महापर्व पार्टी का विशेष पर्व है इसे बड़े ही धूमधाम से मनाए। लोकसभा सांसद दर्शनसिंह चौधरी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई है इसी तरह सदस्यता अभियान को महत्व देते हुए अपनी जी-जान लगाए। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अखिलेश खण्डेलवाल, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में स्वागत भाषण एवं प्रस्तावना मंडल प्रभारी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने दिया। 

अभियान संबंधी डिजिटली प्रजेन्टेशन प्रोजेक्टर के माध्यम से सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेन्द्र चौहान एवं आईटी जिला संयोजक राहुल पटवा ने अभियान संबंधी प्रमुख जानकारी जैसे मिस्डकाल नंबर 8800002024 के बारे में मिस्डकाल देकर सदस्य कैसे बनाना है के बारे में बताया। मंडल कार्यशाला में आगामी आठों शक्ति केन्द्रों पर आगामी दो दिनों में संपन्न होगी। सदस्यता अभियान की मंडल टोली में रामनरेश चौहान, योगेश सेठा, पूनम मेषकर, विशाल स्वामी ज्योति डेहरिया को सदस्य बनाया गया है। सागर शिवहरे ने बताया कि मंडल में 1 सितम्बर से विशेष रूप से बड़े कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यता अभियान को जन जन तक पहुंचाकर सदस्य बनाने का काम किया जाएगा। 

कार्यशाला में प्रमुख रूप से पार्टी के वरिष्ठ नारायण खण्डेलवाल, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक पीयूष शर्मा, सुश्री विजया कदम, जिला सह कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह, सोशल मीडिया सह प्रभारी राहुल ठाकुर,  जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अर्चना पुरोहित, सुश्री जयबाला निगम, अर्पित मालवीय, ममता शर्मा, ज्योति डोहरिया, मोनिका चौकसे, मनीष परदेशी, नयना सोनी, पूजा मालवीय, बिंदिया मांझी, राजकुमारी मेषकर, राजेश अत्रे, बीनू बुधौलिया, गोविंद राय, अनिल दुबे, हिना अली, राजेश रैकवार, सिमरन रैकवार, नीरजा फौजदार, नागेन्द्र तिवारी, सत्यनारायण तिवारी सहित मंडल में निवासरत मोर्चा प्रकोष्ठ, शक्ति केन्द्र बूथ के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here