दोपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई, एक पेटी देसी सादा शराब जप्त कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रय, परिवहन को लेकर कार्यवाही जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 27 August 2024

दोपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई, एक पेटी देसी सादा शराब जप्त कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रय, परिवहन को लेकर कार्यवाही जारी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


दोपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई, एक पेटी देसी सादा शराब जप्त

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रय, परिवहन को लेकर कार्यवाही जारी 


नर्मदा पुरम। मंगलवार को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत नर्मदापुरम 'अ आबकारी टीम द्वारा नाकाबंदी कर भोपाल बैतूल हाईवे पर ग्राम निटाया के समीप संदेह के आधार पर एक दोपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में एक दोपहिया वाहन से परिवहन कर लाई जा रही एक पेटी देसी सादा शराब जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। 

जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹30000/- है आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार , आबकारी मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे ,गणपति बोबडे का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी दल द्वारा सूचना संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here