मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
रोजगार मेले में हुआ 478 आवेदकों का चयन
जिला रोजगार अधिकारी डॉ ए बी खान जानकारी देते हुए बताया कि मेले के लिए 1073 आवेदकों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन किया गया
मेले में 262 युवकों एवं 216 युवतियों का इस प्रकार कुल 478 युवाओं का प्राथमिक चयन
नर्मदापुरम। निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा मंगलवार को शासकीय नर्मदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी डॉ ए बी खान जानकारी देते हुए बताया कि मेले के लिए 1073 आवेदकों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन किया गया। मेले में 262 युवकों एवं 216 युवतियों का इस प्रकार कुल 478 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया। मेले में नाहर (मंडीदीप), स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, ट्राइडेंट (बजीर), सक्सेस स्टेयर्स (भोपाल), लर्निंग स्क्वाड (भोपाल), आई.जी.टी प्रोफाइल, भारतीय जीवन बीमा, एच.डी.एफ.सी. लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस बैंक, आई.सी.आई.सी.आई. बैक, नवकिसान बायोटेक, वक्रतुण्ड एसोसिएट, एस.बी.आई. लाईफ इंश्योरेंस, प्रथम एजुकेशन भोपाल, दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना, एम.आई.सी., डियर लाईफ इम्पावर इंडिया, नव भारत फर्टिलाइजर, एन.आई.आई.टी. भोपाल, कन्सल्टिंग एण्ड डिज़ाइन, वर्व, ग्रामीण हॉट आदि कंपनियां शामिल हुए।
मेले के आयोजन में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कैलाश माल, जिला रोजगार अधिकारी डॉ ए.बी खान एवं धर्मेश तिवारी द्वारा अहम भूमिका निभाई गई।

No comments:
Post a Comment