आबकारी विभाग द्वारा शहर के बालागंज क्षेत्र मे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही जारी देशी शराब के 180 क्वार्टर एवं अंग्रेजी शराब के 70 क्वार्टर एवं बीयर की 66 केन जप्त आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की अंतर्गत कार्यवाही 04 प्रकरण कायम एवं नागद्वारी मेला पचमढ़ी में 40 लीटर कच्ची हथभट्टी शराब जप्त जप्त देशी एवं विदेशी शराब की अनुमानित कीमत 38,000 - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 3 August 2024

आबकारी विभाग द्वारा शहर के बालागंज क्षेत्र मे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही जारी देशी शराब के 180 क्वार्टर एवं अंग्रेजी शराब के 70 क्वार्टर एवं बीयर की 66 केन जप्त आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की अंतर्गत कार्यवाही 04 प्रकरण कायम एवं नागद्वारी मेला पचमढ़ी में 40 लीटर कच्ची हथभट्टी शराब जप्त जप्त देशी एवं विदेशी शराब की अनुमानित कीमत 38,000


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


आबकारी विभाग द्वारा शहर के बालागंज क्षेत्र मे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही जारी

 देशी शराब के 180 क्वार्टर एवं अंग्रेजी शराब के 70 क्वार्टर एवं बीयर की 66 केन जप्त 

 आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915  की अंतर्गत कार्यवाही

 04 प्रकरण कायम एवं नागद्वारी मेला पचमढ़ी में 40 लीटर कच्ची हथभट्टी शराब जप्त

 जप्त देशी एवं विदेशी शराब की अनुमानित कीमत 38,000/-

 

नर्मदा पुरम। कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के अवैध शराब के विक्रय निर्माण परिवहन संग्रहण के परिप्रेक्ष्य में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को शहर के बालागंज क्षेत्र में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। उक्त कार्यवाही में देशी शराब के 180 क्वार्टर, विदेशी शराब ऑफिसर चॉइस व्हिस्की के 42 क्वार्टर, गोवा व्हिस्की के 28 क्वार्टर एवं पावर 10000 बीयर की 66 केन जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कुल 4 प्रकरण कायम किए गए।जप्त देशी एवं विदेशी शराब की  अनुमानित कीमत 30,000 /- है।

 व्रत पिपरिया नागद्वारी मेला पचमढ़ी में आबकारी टीम द्वारा 40 लीटर कच्ची हथभट्टी शराब  जप्त की गई अनुमानित कीमत  8000/- 

कार्यवाही में आबकारी उडनदस्ता से सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल ढोके, विनोद सल्लाम ,आबकारी उपनिरीक्षक  राजेश साहू, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी हेमंत चौकसे, के के पडरिया ,निलेश पवार, रानी अहिरवार और हितेश कुमार आबकारी उपनिरीक्षक , आबकारी मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा, आबकारी आरक्षक मनोज रघुवंशी ,गोपाल रघुवंशी राजेश गौर,धर्मेंद्र बारंगे, दुर्गेश पठारिया , विकास लोखंडे , गणपति बोबडे एवं भावना यादव कैलाश अखंडे  तथा सहयोगी पुलिस बल में सहायक उप निरीक्षक रामहेत, मुख्य आरक्षक लालजी, एवं आरक्षक सुखवीर सिंह, कौशलेंद्र आदि का सराहनीय योगदान रहा  आबकारी विभाग की टीम द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेंगी।


No comments:

Post a Comment

शत प्रतिशत रहा प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों ने बढ़ाया शाला का मान: संचालक समर्पिता सोनी

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सीबीएसई के नतीजे घोषित:  शत प्रतिशत रहा प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम  विद्यार्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here