गांधी पार्क के पास नीम का हरा भरा पेड़ काटा, एसडीएम बोले बिना अनुमति के हरे-भरे वृक्ष काटा है, तो अपराध की श्रेणी में आता है, होगी कार्यवाही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 3 August 2024

गांधी पार्क के पास नीम का हरा भरा पेड़ काटा, एसडीएम बोले बिना अनुमति के हरे-भरे वृक्ष काटा है, तो अपराध की श्रेणी में आता है, होगी कार्यवाही


 


गांधी पार्क के पास नीम का हरा भरा पेड़ काटा,

 एसडीएम बोले बिना अनुमति के हरे-भरे वृक्ष काटा है, तो अपराध की श्रेणी में आता है, होगी कार्यवाही


नर्मदापुरम। शहर के स्थानीय गांधी पार्क के पास फोटोकॉपी की दुकान के सामने नीम का हरा भरा पेड़ दिनदहाड़े काट दिया है। मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह बात जिला मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है।

 गौरतलब है कि बीच शहर में नीम का हरा भरा पेड़ को काट दिया गया है लेकिन प्रशासन को इस बात की खबर तक नहीं लगी। बताया जाता है कि उक्त जगह रफीक खान नामक व्यक्ति की थी। उसके परिजनों ने किसी अन्य को बेच दी है। उक्त जगह प्राइवेट है अग्रवाल बंधुओं की जमीन पर कुछ लोगों ने इस क्षेत्र में कब्जा कर रखा था। इसकी ना ही कोई परमिशन है। किसके कहने से यह नीम का पेड़ काटा गया है इसकी परमिशन किसने दी कौन लोग थे , काटने वाले किसके कहने से काटा है यह जांच का विषय है। 

इस मामले में जागरूक नागरिक समाज सेवी प्रताप सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री एक पेड़ मां के नाम का अभियान पूरे प्रदेश में चला रहे है। इस अभियान के तहत देश और प्रदेश में जिला स्तर सहित ग्रामीण स्तर पर पेड़ लगाए जा रहे है। लेकिन गांधी पार्क के सामने नीम का हरा पेड़ दिन दहाड़े काट दिया गया है। लोगों का कहना है कि उक्त जगह पर पक्की मकान का निर्माण होना है और निर्माण के सामने जगह पर एक हरा भरा नीम का पेड़ था उस पेड़ को इसलिए काटा गया कि घर के सामने पक्की दुकान का निर्माण कार्य किया जा सके।

 इस वजह से ही नीम के पेड़ को जड़ से काट दिया गया है। इस मामले की जांच पड़ताल होना चाहिए और पेड़ काटने वाले के खिलाफ वन अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई होना चाहिए। मालूम हो कि नेहरू पार्क के पास एक सूखे पेड़ को काटा गया था जिसकी शिकायत की गई थी। नगर पालिका ने और तहसील ने उक्त पेड़ काटने वाले व्यक्ति के खिलाफ 50000 का जुर्माना और वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी।

इनका कहना

शासन एक तरफ एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रहा है और वृक्षों को लगाया जा रहा है । यदि कोई व्यक्ति बिना कारण और अनुमति के हरे भरे वृक्ष काटता है तो वह अपराध की श्रेणी में आता है । मैं सीएमओ से संपूर्ण जानकारी लेकर मामला देखता हूं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

असवन राम चिरावान

एसडीएम नर्मदापुरम

इनका कहना

इस संबंध में नपा सीएमओं हेमेश्वरी पटले से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने मोबाईल रिसीव नहीं किया ।

हेमेश्वरी पटले

नपा सीएमओ नर्मदापुरम

इनका कहना 

गांधी पार्क फोटो कापी दुकान के सामने नीम का हरा -भरा पेड़ दिन-दहाड़े काटा गया है जो कि नियम के विरूद्ध है उक्त व्यक्ति पर कार्यवाही होनी चाहिए । जिसकी शिकायत नगर पालिका और प्रशासन को की जाएगी ।

प्रताप सिंह ठाकुर

जागरूक नागरिक


No comments:

Post a Comment

शत प्रतिशत रहा प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों ने बढ़ाया शाला का मान: संचालक समर्पिता सोनी

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सीबीएसई के नतीजे घोषित:  शत प्रतिशत रहा प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम  विद्यार्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here