महिला के साथ मारपीट पति को दे रहे धमकी, डरा सहमा है परिवार के साथ मारपीट पति को दे रहे धमकी, डरा सहमा है परिवार - महिला बोली पति 1 महिने से नहीं जा रहे मजदूरी करने आरोपी दे रहे है धमकी - आरोपी घर में घुसकर कर रह मारपीट, दे रहे धमकी बेखौफ घूम रहे हैं आरोपी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 August 2024

महिला के साथ मारपीट पति को दे रहे धमकी, डरा सहमा है परिवार के साथ मारपीट पति को दे रहे धमकी, डरा सहमा है परिवार - महिला बोली पति 1 महिने से नहीं जा रहे मजदूरी करने आरोपी दे रहे है धमकी - आरोपी घर में घुसकर कर रह मारपीट, दे रहे धमकी बेखौफ घूम रहे हैं आरोपी


 

महिला के साथ मारपीट पति को दे रहे धमकी, डरा सहमा है परिवार

के साथ मारपीट पति को दे रहे धमकी, डरा सहमा है परिवार

- महिला बोली पति 1 महिने से नहीं जा रहे मजदूरी करने आरोपी दे रहे है धमकी

- आरोपी घर में घुसकर कर रह मारपीट, दे रहे धमकी बेखौफ घूम रहे हैं आरोपी


नर्मदपुराम। एसएनजी स्कूल के सामने वार्ड नंबर 1 में एक परिवार इन दिनों आरोपियों के खौफ से डरा सहमा हुआ है। फरियादी छोटेलाल और उनके परिवार के साथ आकाश सहित उसके साथियों ने मारपीट की और घर में घुसकर धमकी दी। केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी अभी भी फरियादी को धमका रहे कि यदि तुमने पुलिस में रिपोर्ट वापस नहीं ली तो हम फिर से मारेंगे। पूरा परिवार डरा, सहमा हुआ है। 

गौरतलब है कि यह लोग झुंड बनाकर मोहल्ले में धमाचौकड़ी करते हैं और मारपीट करते हैं। ऐसे कई मामले आकाश पर पुलिस में दर्ज हैं। ये लोग इस परिवार को डरा धमका रहे हैं। और कह रहे हैं कि पुलिस भी हमारा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में पुलिस ने छोटी-मोटी धारा लगाकर इति श्री कर ली। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। महिला से भी मारपीट की गई। आरोपी तलवार हाथ में लिए घूम रहे थे। उस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। महिला के साथ सरेआम मारपीट के इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और महिला और उसके परिवार को लगातार धमकी दे रहे हैं।


महिला का कहना पति डर से नहीं खोल रहे दुकान 

महिला ने बताया कि उनके पति 1 महिने से डर के कारण दुकान नहीं लग रहा है। न मजदूरी पर जा रहे हैं। पूरा परिवार डरा और सहमा है। यह लोग आदतन अपराधी हैं और लड़के को भी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है उसे भी नहीं जाने दे रह हैं। घर से निकलता है तो उसे रास्ते में रोक लेते हैं और धमकी देते हैं। गांधी पार्क के पास आरोपी रात में खड़े रहते हैं और घर से निकलते हैं तो इन पर एक साथ हमला बोल देते हैं। पुलिस का खौफ नहीं है होने से आरोपियों की हौंसले बुलंद हो रहे हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपी इन्हें 5 साल से परेशान कर रहे हैं। महिला के पति ने छोटेलाल ने शिकायत पुलिस को की थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। मेरे पति मजदूरी करते हैं 1 महिना हो गए हैं घर पर ही हैं और डर के कारण मजदूरी करने भी नहीं जा रहे हैं, जिससे हमारे परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

इनका कहना है

आरोपियों पर अपराध दर्ज हुआ है। जल्द इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 पराग सैनी, एसडीओपी, नर्मदापुरम


मेरे पति एक महिने से मजदूरी करने के लिए नहीं जा रहे है। आरोपी घर में आकर डराते और धमकाते है मेरे साथ भी मारपीट की थी। पूरा परिवार डरा और सहमा है।

छोटीबाई, शिकायतकर्ता, वार्ड नं. 1 गांधी पार्क के सामने




No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here