मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नर्मदा महाविधालय में लगे निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में बने 118 लर्निंग लाइसेंस।
स्कूली वाहनों की लगातार हो रही है जांच
नर्मदा पुरम। संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ विभाग द्वारा नर्मदापुरम के स्थानीय नर्मदा महा विद्यालय में कॉलेज प्रिंसिपल ओ एन चौबे के मार्गदर्शन में निशुल्क ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस कैंप लगाया गया जिसमे कॉलेज छात्र छात्राओं ने बड़ी मात्रा में हिस्सा लिया, इस दो दिवसीय लर्निंग लाइसेंस कैंप में अधिक से अधिक लर्निंग लाइसेंस बनाने के लक्ष्य के अनुसार सुबह 10 बजे से कैंप शुरू करके शाम 6 बजे तक कैंप चालू रखा गया जिसमे कुल 118 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए, निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में समस्त कॉलेज प्राचार्य, प्रिंसिपल, छात्र छात्राओं समेत आरटीओ विभाग की टीम शामिल रही। इसी के साथ आरटीओ जांच दल द्वारा नर्मदापुरम के विभिन्न स्कूलों में पहुंच कर स्कूली बसों तथा अन्य स्कूली छोटे वाहनों की जांच लगातार की जा रही है, आरटीओ अधिकारी द्वारा वाहनों में कमियों की पूर्ति करवाने के निर्देश के साथ चालानी कार्यवाही की जा रही है, आज दिनांक को लगभग 15 बसों के अलावा 32 अन्य छोटे वाहनों की जांच की गई जिसमे 4 वाहनों में कमियां पाई जाने पर 12000 की चालानी कार्यवाही की गई, तथा स्कूल वाहन संचालकों को परिवहन नियमों की पूर्ति के साथ ही वाहन संचालित करने की हिदायत आरटीओ अधिकारी द्वारा दी जा रही ।


No comments:
Post a Comment