सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय में समावेशी रक्षा बंधन का त्यौहार बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 August 2024

सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय में समावेशी रक्षा बंधन का त्यौहार बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय में समावेशी रक्षा बंधन का त्यौहार बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया 


नर्मदा पुरम।भोपाल तिराहा रसूलिया स्थित सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय (दृष्टिबाधितार्थ) में  समावेशी रक्षा बंधन मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष वंदना समैया एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं कवि सौरभ जैन, समाज सेवी श्रीमति ऋतु जैन पधारे, एवं कार्यक्रम मे निदेशक श्रीमति जूही चटर्जी, प्राचार्य श्रीमती आरती राय एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल्लित कर किया गया, बच्चों ने सरस्वती वंदना की एवं अथितियों का स्वागत स्वागत गीत से किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों  की प्रस्तुति की गई, इसके पश्चात हर्षोल्लास के साथ राखी बंधन का कार्यक्रम किया गया, जिसमे विद्यार्थियों ने स्वयं के हाथों से बनाई राखी अतिथियों को बांधी एवं अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को राखी बांधी एवं विद्यालय की बालिकाओं ने बालकों को राखी बंधी, सभी बहुत आनंदित हुए, कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय पधारे अतिथियों ने भाषण दिया जिसमें उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था एवं बच्चों की बहुत सराहना की, एवं उन्होंने इन दृष्टिबाधित बच्चों ने प्रयोगशाला में जो राखी बनाई उसकी बहुत सराहना की, उन्होंने इन दृष्टिबाधित बच्चों की कला की बहुत सराहना की एवं उन्होंने कहा कि हमें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा एवं आगे भी वो आते रहेगे। अंत मे अतिथियों ने सभी बच्चों को चॉकलेट एवं मोजे वितरित किए।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here