मण्डल द्वारा संचालित वर्ष 2025 की मुख्य परीक्षाओं के परीक्षा के टाइम टेबल जारी
नर्मदा पुरम। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा समस्त प्राचार्य शासकीय एवं मान्यता प्राप्त अशासकीय हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) प्रशिक्षण संस्थान (म.प्र.) मण्डल द्वारा संचालित वर्ष 2025 की मुख्य परीक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम इस रहेंगे ।
जिसमें माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल की वर्ष 2025 की हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) के परीक्षा कार्यक्रम प्रेषित किए हैं। परीक्षा कार्यक्रमों को शाला के बाहर नोटिस बोर्ड पर परीक्षार्थियों के सूचनार्थ ऐसे स्थान पर चस्पा करने की व्यवस्था करें, जहां इन्हें सर्व संबंधित जन सुविधापूर्वक देख सकें। कक्षा अध्यापक द्वारा शाला के सबंधित परीक्षार्थियों को उनसे संबंधित परीक्षा विषय, प्रश्न-पत्र, दिनॉक, दिवस और अंकित करवाने की व्यवस्था करें।
इसके अलावा मण्डल द्वारा संचालित समस्त परीक्षाएँ प्रातः 9.00 से 12.00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी। इसकी सूचना परीक्षार्थियों को विशेष रूप से अंकित करवा दें। प्रत्येक परीक्षाथी को उसकी परीक्षा का पूर्ण कार्यक्रम एवं समय ज्ञात हो, इसका कृपया विशेष ध्यान दें। स्मरण रहे कि नियमित / स्वाध्यायी / दृष्टिहीन, मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि, दिवस एवं समय में सम्पन्न होगी। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
निर्देश
1- समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8:00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के पश्चात् किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
2- सर्वसबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर लें कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षायें यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।
3-नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें उनके विद्यालय में दिनांक 10.02.2025 से 15.03.2025 एवं
स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 27.02.2025 से 25.03.2025 के मध्य संचालित की जाएगी। इनकी तिथियां तथा समय ज्ञात करने के लिये प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से सपर्क स्थापित रखा जावे। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।
4- समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात. 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जावेगा।
5- परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट के (प्रातः 8:50 बजे से) पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट के (प्रातः 8:55 बजे से) पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायें।
6- मण्डल, आवश्यकता होने पर तिथि एवं समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है
निर्देश 1- समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8:00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के पश्चात् किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
2- सर्वसबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर लें कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षायें यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।
3-नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें उनके विद्यालय में दिनांक 10.02.2025 से 15.03.2025 एवं
स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 27.02.2025 से 25.03.2025 के मध्य संचालित की जाएगी। इनकी तिथियां तथा समय ज्ञात करने के लिये प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से सपर्क स्थापित रखा जावे। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।
4- समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात. 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जावेगा।
5- परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट के (प्रातः 8:50 बजे से) पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट के (प्रातः 8:55 बजे से) पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायें।
6- मण्डल, आवश्यकता होने पर तिथि एवं समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है

No comments:
Post a Comment