सिवनी नाका ग्वालटोली शंकर मंदिर से श्रद्धालुओं व्दारा कावड़ यात्रा निकाली इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे देवाधिदेव महादेव की कावड़ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकालीं गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 6 August 2024

सिवनी नाका ग्वालटोली शंकर मंदिर से श्रद्धालुओं व्दारा कावड़ यात्रा निकाली इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे देवाधिदेव महादेव की कावड़ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकालीं गई


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सिवनी नाका ग्वालटोली शंकर मंदिर से श्रद्धालुओं व्दारा कावड़ यात्रा निकाली

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे

देवाधिदेव महादेव की कावड़ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकालीं गई 


नर्मदापुरम। शहर के वार्ड न.31 सिवनी नाका ग्वालटोली स्थित शंकर मंदिर के सदस्यों और श्रद्धालुओं व्दारा परम्परानुसार कावड़ यात्रा निकाली गई। शंकर मंदिर समिति के सदस्य कमल राव चव्हाण ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शंकर मंदिर से श्रद्धालुओं व्दारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई । 

वार्ड 31 मे स्थित शंकर मंदिर मे वार्डवासी एकत्रित होकर सेठानी घाट पहुंचे, और माँ नर्मदा की विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर देवाधिदेव महादेव की कावड़ यात्रा प्रारंभ की गई। कांवड़ियों के द्वारा मां नर्मदा का जल अपनी अपनी कांवड़ में भरकर निकले, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस शंकर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के जल से से जलाअभिषेक किया। इस दौरान वार्ड के सैंकड़ों महिला पुरूषों ने कावड यात्रा एवं अभिषेक मे शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

No comments:

Post a Comment

जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योजनाओं का लाभ

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सम्पन्न 283 युवा प्राथमिक स्तर पर चयनित, 13 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योज...

Post Top Ad

Responsive Ads Here