मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में शामिल होंगे समेरिटन्स के खिलाड़ी
नर्मदापुरम। सहारनपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय सब जूनियर कुराश खेल प्रतियोगिता में समेरिटन्स विद्यालय के होनहार खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। शामिल होने वाले खिलाड़ियों में चारु चिचाम, शताक्षी दीक्षित, पूर्वी यादव, आरुषि सल्लाम, सुहानी शर्मा एवं बालक वर्ग में लक्ष्य राठौर, पार्थ मीना, शुभांशु यादव हैं। कुराश खेल सचिव राहुल व्यास, समेरिटंस विद्यालय के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, सचिन खम्परिया कोच एवं कुराश खेल प्रशिक्षिका वैशाली तिवारी ने शुभकामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment