अधिकारियों ने किया नदी घाटों का भ्रमण वर्षा एवं बढ़ते जल स्तर का आकलन किया आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 3 August 2024

अधिकारियों ने किया नदी घाटों का भ्रमण वर्षा एवं बढ़ते जल स्तर का आकलन किया आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अधिकारियों ने किया नदी घाटों का भ्रमण 

वर्षा एवं बढ़ते जल स्तर का आकलन किया 

आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया


नर्मदा पुरम। तवा बांध के गेट खुलने से नर्मदा नदी में जलस्तर बढ़ा है , वर्षा का दौर भी जारी है ऐसी स्थिति में कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर जिले के अधिकारियों ने कल रात्रि से ही नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों का भ्रमण कर वर्षा एवं जल स्तर का आकलन किया। घाटों का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। 

संभावित बाढ़ के दौरान नदी घाटों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए चिन्हित किए आश्रय स्थलों का भी भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं देखी । आश्रम स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद है । सेठानी घाट में नर्मदा नदी का जलस्तर कल रात्रि 10:00 बजे 951.40 फिट था।  जिला कमांडेंट होमगार्ड राजेश जैन एवं नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले ने रात्रि में एवं 3 जुलाई की प्रातःभी सेठानी घाट पहुंचकर अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया। सभी व्यवस्थाएं देखी। प्रातः 9:00 बजे तक सेठानी घाट का जलस्तर 954.70 फिट था। 

 अपर कलेक्टर डीके सिंह एवं एसडीएम श्रीमती नीता कोरी ने बांद्रा भान पर दिवस बसेरा एवं सांगा खेड़ा बाल भेंट में बने आश्रम स्थल का निरीक्षण किया।  आश्रय स्थल में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं । 

सिवनी मालवा  जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रुति चौधरी ने ग्राम पंचायत चांदवड का भ्रमण किया, जिन घरों में ज्यादा बारिश का पानी भरता है उन घरों के निवासियों को समझाइए दी एवं चर्चा की । सरपंच एवं रोजगार सहायक को ऐसी स्थिति में लोगों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए । लोगों के लिए वहां पर आश्रम स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत उमरिया के ग्राम पापन में नर्मदा नदी के घाट का निरीक्षण किया। जलस्तर ठीक है । पुलिया से भी पानी नीचे है । मौके पर ही ग्राम वासियों से चर्चा की गई । 

सोहागपुर तहसीलदार अलका इक्का ने रेवा बनखेड़ी का भ्रमण किया एवं नर्मदा नदी के घाट का अवलोकन किया । गांव का भी भ्रमण कर पानी निकासी की जगह का निरीक्षण किया।  पानी अभी घाट से नीचे है । 

जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।  बाढ़ के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।



No comments:

Post a Comment

भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन   नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ नई दिल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here