मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम का किया आयोजन
नर्मदा पुरम। बुधवार को विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र 16/4 सेक्टर क्रमांक 2 परियोजना नर्मदा पुरम शहरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जन प्रतिनिधि के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती पूजा मालवीय उपस्थित हुई। कार्यक्रम में उपस्थित धात्री माताओं ,गर्भवती महिलाओं को सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सरोज साध द्वारा विषय संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है।
यह बच्चे को गंभीर बीमारियों व संक्रमण से बचाता है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे अधिक होती है बच्चे को जन्म से लेकर 6 माह की आयु तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए यह बच्चे के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को दस्तक अभियान की जानकारी दी गई व डायरिया ,दस्त रोग से बचाव व प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए ORS का उपयोग व जिंक की गोलियों की खुराक किस तरह लेना है समझाया गया श्रीमती पूजा मालवीय द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं को एक पेड़ मां के नाम अभियान की जानकारी देते हुए सभी से पौधा रोपण हेतु आग्रह किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं को स्वल्पाहार का वितरण किया और सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती सरोज साध द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में करवाया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीमा यादव, सुषमा यादव, प्रार्थना तिवारी उपस्थित रही।

No comments:
Post a Comment