आबकारी विभाग ने बालागंज, मालाखेड़ी एवं माखननगर क्षेत्र मे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की 78 क्वाटर अंग्रेजी शराब 72 केन बीयर कच्ची भट्टी शराब 45 लीटर एवं 1050 महुआ लाहन जप्त किया आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही की कुल 11 प्रकरण कायम शराब की अनुमानित कीमत 132000/-रूपये - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 7 August 2024

आबकारी विभाग ने बालागंज, मालाखेड़ी एवं माखननगर क्षेत्र मे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की 78 क्वाटर अंग्रेजी शराब 72 केन बीयर कच्ची भट्टी शराब 45 लीटर एवं 1050 महुआ लाहन जप्त किया आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही की कुल 11 प्रकरण कायम शराब की अनुमानित कीमत 132000/-रूपये


 



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


आबकारी विभाग ने बालागंज, मालाखेड़ी एवं माखननगर क्षेत्र मे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की

 78 क्वाटर अंग्रेजी शराब 72 केन बीयर कच्ची भट्टी शराब 45 लीटर एवं 1050 महुआ लाहन जप्त किया 

 आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही की

 कुल 11 प्रकरण कायम शराब की अनुमानित कीमत 132000/-रूपये

 

 नर्मदा पुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के अवैध शराब के विक्रय निर्माण परिवहन संग्रहण के परिपेक्ष में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बुधवार को शहर के बालागंज, मालाखेड़ी  क्षेत्र में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। कार्यवाही में 78 क्वाटर ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब 72 नग केन बीयर जप्त किया।

इसी प्रकार से नर्मदा पुरम आबकारी टीम के द्वारा माखन नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के खिलाफ दबिश एवं तलाशी की कार्रवाई की गई। जिसमें कुचबंदिया मोहल्ला माखन नगर में लगभग 350 किलोग्राम अवैध महुआ लहन बरामद कर जप्त कर नष्ट किया गया एवं 40 लीटर अवैध हाथ भारती महुआ शराब जप्त की।  गुजरवाडा में 300 किलोग्राम महुआ लहान एवं बागरा तवा में 200 किलोग्राम महुआ लहान अवैध शराब बनाने योग्य बरामद कर शराब बनाने के अयोग्य किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। कुल 11 प्रकरण कायम शराब की अनुमानित कीमत 132000/- रूपए है।

कार्यवाही में आबकारी उडनदस्ता से सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल ढोके ,विनोद सल्लाम ,आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी हेमंत चौकसे कृष्ण कुमार पड़रिया, हेमंत बिसोरिया, रानी अहिरवार, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा, आबकारी आरक्षक मनोज रघुवंशी , गोपाल रघुवंशी, राजेश गौर, धर्मेंद्र बारंगे, दुर्गेश पठारिया गणपति बोबडे तथा सहयोगी पुलिस बल आदि का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग की टीम द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही जिले भर में निरंतर जारी रहेंगी।


No comments:

Post a Comment

जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन नर्मदापुरम। अखंड मंडलेश्वर धाम जगन्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here