नागद्धारी मेले से आने वाले भोलाभक्तों के लिए शिवभक्त सेवा समिति का तीन दिवसीय भंडारा कल से - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 7 August 2024

नागद्धारी मेले से आने वाले भोलाभक्तों के लिए शिवभक्त सेवा समिति का तीन दिवसीय भंडारा कल से

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नागद्धारी मेले से आने वाले भोलाभक्तों के लिए शिवभक्त सेवा समिति का तीन दिवसीय भंडारा कल से


नर्मदापुरम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिवभक्त सेवा समिति सातरास्ता द्वारा नागपंचमी के पावन अवसर पर नागद्वारी मेले से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दक्षिणेश्वरी माता महाकाली मंदिर परिसर सातरास्ते पर तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन कल गुरुवार से किया जाएगा। समिति अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे ने बताया कि दोपहर 12 बजे आचार्य सोमेश परसाई के सानिध्य में माँ अन्नपूर्णा और भगवान भोलेनाथ की पूजन कर भंडारे की शुरुआत की जाएगी।

 यह भंडारा 10 अगस्त तक चलेगा। वहीं नर्मदा अपना अस्पताल की ओर से भंडारा स्थल पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा जिसमें शिवभक्तों के बीमार होने पर उनका उपचार तथा नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही नि:शुल्क ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही शहर के दोनों रैन बसेरे में भी शिव भक्त ठहर सकेंगे। 

पचमढ़ी नागद्वारी मेले से आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का यह 17 वां वर्ष है। भंडारे में प्रतिदिन कड़ी , पूड़ी , चावल और चने की सब्जी शिवभक्तों को परोसी जाएगी। भंडारे में तीन दिनों तक हजारों भोलाभक्त भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे।

No comments:

Post a Comment

जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन नर्मदापुरम। अखंड मंडलेश्वर धाम जगन्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here