मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नर्मदापुरम ब्लॉक समन्वयक विवेक मालवीय ने विजन डॉक्यूमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी
नर्मदा पुरम। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा अनुसार प्रत्येक जिले, तहसील, एवं ग्राम स्तर विजन डॉक्यूमेंट बनाने हेतु आने वाले 10 वर्षों की योजनाओं संबंधी बैठक ग्राम पंचायत मिसरोद में आयोजित की गई। मप्र जन अभियान परिषद नर्मदापुरम ब्लॉक समन्वयक विवेक मालवीय ने विजन डॉक्यूमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
नवांकुर चयनित संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था अध्यक्ष आनंद कुमार नामदेव ने ग्राम विकास अधो संरचना हेतु ग्राम के विकास में सरकार के साथ साथ ग्रामीणों को अधिकार दिए जावे, ग्रामों में होने वाले शासकीय विकास कार्यों की ग्राम देखरेख ग्रामीणों के द्वारा की जावे, उनको अधिकार देने से काम में गति एवं कार्य की गुणवत्ता बढ़ेगी।
मिसरोद के वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक प्रभुदयाल गौर ने कहा की ग्राम की अधो रचना में सुधार हेतु, शिक्षा स्तर पर सुधार अति आवश्यक है, पहली क्लास से लेकर कक्षा बारह तक समान शिक्षा समान विषय का अधिकार आवश्यक हैं। सेवा निवृत शिक्षक ओ. पी. गौर ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि राजेश गौर ने रोजगार के अवसरों के लिऐ युवाओं को रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जावे, जिससे वह स्वयं के व्यापार को स्थापित कर व्यापार करें,अन्य विभिन्न सेक्टर्स में नए नए रोजगार के अवसर दिए जावे, उन्नत कृषि, गोधन एवं खेती को लाभकारी बना सकें।
बैठक कार्यक्रम मिसरोद सरपंच श्रीमती राजकुमारी पवार, वरिष्ठ जनों में टीका राम गौर, बादामी लाल साध, नानपा सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश गौर, मिसरोद उपसरपंच सुनील गौर, घंसीराम पवार, उपसरपंच नानपा श्रवण निमोदा ग्राम कजलास, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष प्रवीण गौर, सचिव ओम प्रकाश गौर शैल, ग्राम प्रस्फुटन टिगरिया अध्यक्ष दिलीप राठौर एवं परामर्शदाता राजेश गौर ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए, बैठक मैं जन प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षक, एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यों को उपस्थिति रही, बैठक का संचालक पूर्व सांसद प्रतिनिधि तेजराम गौर द्वारा एवं आभार प्रदर्शन मिसरोद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष मनोज गौर द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment