सड़क और नाली में कचरा न फैंके दुकानदार -कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में ही डालें -नगर को स्वच्छ रखने में व्यापारीगण सहयोग करें -व्यापारीगण दुकानों के सामने डस्टबिन अवश्य रखें: नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 7 August 2024

सड़क और नाली में कचरा न फैंके दुकानदार -कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में ही डालें -नगर को स्वच्छ रखने में व्यापारीगण सहयोग करें -व्यापारीगण दुकानों के सामने डस्टबिन अवश्य रखें: नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


-सड़क और नाली में कचरा न फैंके दुकानदार 

-कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में ही डालें 

-नगर को स्वच्छ रखने में व्यापारीगण सहयोग करें 

-व्यापारीगण दुकानों के सामने डस्टबिन अवश्य रखें: नपाध्यक्ष  नीतू महेंद्र यादव 


नर्मदापुरम्। स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। नगर को स्वच्छता में पहले पायदान पर लाने के लिए नगरपालिका द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। घरों घर दोनों टाइम कचरा वाहन भेजे जा रहे हैं। बाजार क्षेत्र में विशेष तौर से शाम को भी कचरा वाहन भ्रमण करते हुए कचरा एकत्रित करता है।  

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह नगर को साफ रखने में सहयोग  करें। अपने घर और दुकानों के आसपास कचरा न फैंकें। देखा जा रहा है कि बाजार क्षेत्र के दुकानदार रात में दुकान बंद कर कचरा सड़क और नालियों में फैंक देते हैं जिससे जलभराव की स्थिति बनती है। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे दुकानों पर डस्टबिन रखें  कचरा वाहन आने पर उसमें ही कचरा डालें। शहर अपना है, आपका है इसे साफ स्वच्छ रखने में नगरपालिका का सहयोग करें। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम द्वारा रात्रि में बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करेगी। दुकानों के सामने, नालियों में कचरा पाए जाने पर जुर्माना की कार्रवाई करेगी।



No comments:

Post a Comment

जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन नर्मदापुरम। अखंड मंडलेश्वर धाम जगन्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here