राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत नपा परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगामय हुआ समूचा नगर, वंदे मातरम् की जयघोष से गूंजे चौक चौराहे जनप्रतिनिधिगण, नपा के अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक गण हुए शामिल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 13 August 2024

राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत नपा परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगामय हुआ समूचा नगर, वंदे मातरम् की जयघोष से गूंजे चौक चौराहे जनप्रतिनिधिगण, नपा के अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक गण हुए शामिल


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत नपा परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा 

तिरंगामय हुआ समूचा नगर, वंदे मातरम् की जयघोष से गूंजे चौक चौराहे

जनप्रतिनिधिगण, नपा के अधिकारी कर्मचारी एवं  नागरिक गण हुए शामिल 


नर्मदापुरम्। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पूर्व नगरपालिका कार्यालय परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। हर वर्ग के नागरिकों में तिरंगा यात्रा को लेकर काफी उत्साह था। समय से पूर्व ही सभी लोग तिरंगा लेकर नपा परिसर में पहुंच गए थे। राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन पर सभी भारत माता की जयकारे के साथ आगे बढ़ रहे थे। तिरंगों से सजे वाहनों का विशाल काफिल नगर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए सेठानीघाट पहुंचा। जहां 78वें स्वतंत्रता दिवस की श्रंखला बनाई। भारत माता की आरती उतारी गई। 

जनप्रतिनिधिगण हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रसंन्न हर्णे, मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, पार्षद सभापतिगण, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, रजनी यादव, भाजपा नेता विकास नारोलिया, मनीष परदेशी सहित भारी संख्या में भाजपा के सभी मंडल के कार्यकर्तागण और नागरिकगण , नगरपालिका अधिकारी, कर्मचारीगण अपने अपने वाहनों के साथ शामिल हुए। 

दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

नगर के विभिन्न चौक चौराहों से निकली तिरंगा यात्रा द्वारा राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। विशालकाय यात्रा का स्वागत करने के लिए नागरिक गण अपने घरों से बाहर निकल आए। तिरंगा यात्रा को निहारते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष किए। जिससे समूचा नगर तिरंगामय हो गया। सेठानीघाट पर 78वें स्वतंत्रता दिवस की श्रंखला बनाई और भारत माता की आरती कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।



No comments:

Post a Comment

जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  जगन्नाथ मंदिर में सत्यनारायण कथा यज्ञ 17 से पूरे पुरुषोत्तम माह भर चलेगा आयोजन नर्मदापुरम। अखंड मंडलेश्वर धाम जगन्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here