मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सड़क पर अपनी सुरक्षा और अन्य लोगो की सुरक्षा का ध्यान कैसे रखे, नियम, गति, मेडिटेशन आवश्यक -- निशा चौहान आरटीओ
आरटीओ कार्यालय में तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा पर आयोजन
कार्यशाला आयोजन में प्रथम दिवस मेडिटेशन से शुरुआत हुई
नर्मदा पुरम। मंगलवार को परिवहन कार्यालय में तीन दिवस सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजन में प्रथम दिवस मेडिटेशन से शुरुआत हुई। परिवहन अधिकारी निशा चौहान द्वारा सड़क पर अपनी सुरक्षा और अन्य लोगो की सुरक्षा का ध्यान कैसे रखे नियम गति मेडिटेशन आवश्यक बताया संजय मीना ,(संचालक रिलायबल मोटर ड्रायविंग स्कूल) ने सड़क विनिमय के कुछ प्वाइंट पर ड्राइवर भाईयो को ध्यान दिलाया।
इसके बाद ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विद्यालय से पधारी बहन संध्या ओर रसूलिया स्थित सेंटर से बबिता बहन उपस्थित रही। संध्या बहन ने अपनी बातों से सभी ड्राइवर भाई अन्य कार्यालयीन लोगो को कहां कि जब तक अपने मन का संतुलन नहीं करते तब तक गाड़ी का संतुलन भी नहीं कर पाते हे और इसी कारण प्रति दिन सड़क हादसे बढ़ रहे हे। चिंता तनाव झगड़े होते हे इसलिए राजयोग मेडिटेशन द्वारा हम अपने आप पर कंट्रोल कर सकते हे मन की एकाग्रता द्वारा इन घटनाओं को रोका जा सकता है । तत्पश्चात ब्रम्हकुमारी बहनों ने परिवहन अधिकारी को ईश्वरीय उपहार देकर सम्मानित भी किया
कार्यशाला में कंप्यूटर शाखा प्रभारी सौरभ दीवान, ऑटो संघ राजेंद्र भाई एवं समस्त कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहें। इसके साथ ही बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजन किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment